चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शासकीय शाला में स्मार्ट क्लास हेतु फर्नीचर भेंट ...
रायपुर। आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर चरामेंति फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था के अंतर्गत खो-खो पारा, पुरानी बस्ती स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों की सुविधा और स्मार्ट क्लास की आवश्यकता को देखते हुए 5 नग डेस्क-बेंच सेट प्रदान किए गए।
यह दान श्रीमती पुष्पा बेन नरेंद्र भाई सांगाणी द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से किया गया। फाउंडेशन के राजेंद्र ओझा ने बताया कि इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना है।
गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का सफल संचालन रवीन्द्र कुमार मरकाम द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मनहरणलाल कैवर्त्य ने किया। इस पुनीत कार्य के दौरान डॉ. मृणालिका ओझा, जी.पी. अखिलेश, लोकेश साहु, मनबोधी कुर्मी, शिवप्रसाद रावटे, आकांक्षा तिवारी, प्रदीप देवांगन, ब्रज किशोर साहू, कीर्तीलता श्रीवास्तव, ज्योति बाला थवाईत, दीपिका गुप्ता और दीप्ति गुप्ता सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
कंचन यादव
सहसंपादक/नारद एक्सप्रेस न्यूज़