रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज होगी रोमांटिक फैमिली फिल्म ‘मोला लव होगे’

रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज होगी रोमांटिक फैमिली फिल्म ‘मोला लव होगे’

अनुमोद फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म मोला लव होने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 मई को रिलीज हो रही है। निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैच के अनुसार यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सबसे अलम रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म होगी। फिल्म में नए-नए कलाकार डेब्यू कर रहे हैं, जैसे नायक के रूप में है छत्तीसगढ़ के नवोदित सुपरस्टार आयुष राजवैच जो छत्तीसगढ़ समेत राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिलीत जाटकों के जरिए पहले ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं। फिल्म की जायिका है भानुप्रतापपुर की तिसंजली गोस्वामी जिनकी नायिका के सेल में यह पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इसके साथ ही फिल्म में छतीसगढ़ के सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज जैसे जाने-माने दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। छतीसमधी फिल्मों के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नए और पुराने कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। छतीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में विमत 26 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जिसमें सुपरस्टार कस्न खाज और छतीसगढ़ के सजक अभिनेता रजनीश झांझी एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

फिल्म के तीन गीत डॉट टत्वमाय ममरी, मोला मुम्बई घुमा दे राजा और जैजा रे नैना को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। गीत बहुत ही कर्णप्रिय बने हैं जिनमें छत्तीसगढ़ की शानदार लोकेशन और सुंदर फिल्मांकन चार वाद लगा रहे हैं।

निर्माता निर्देशक अनुमोद राजवैध की छत्तीसगढ़ी फिल्म 'विदाई' के बाद यह दूसरी फिल्म है जबकि अनुमोठ फिल्म्स के बैनर तले मोला लव ठोगे पहली फिल्म है। विशेष उल्लेखनीय है कि छतीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह मोर छड्ठा मृड्डा, डझन भूलों मा याप ला जैसी फिल्मों के निर्माता निर्देशक सतीश जैन जी पहली बार अपने होम प्रोडक्शन के अलावा अनुमोद फिल्मस की फिल्म मोला लव होगे का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं। ये ऐसी खास बात है जो छत्तीसगढ़ की जनता को इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर करती है।

इस फिल्म का पिक्चसइजेशन पूर्णतः छत्तीसगढ़ में ही किया गया है। फिल्म मोला लव होने एक ऐसे युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं जो पढ़ा लिखा है और उसके बावजूद उसकी जड़े पूरी तरह से अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल, सस्पेंस सभी कुछ है और फिल्म विशुद्ध रूप से पारिवारिक फिल्म है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर आराम से देख सकती है। फिल्म 8 मई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की श्याम टॉकीज समेत सभी मल्टीप्लेक्स में और छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों में एक साथ रिलीज होने वाली है।

धूम मचाते तीनों मानों की लोकप्रियता से पता चलता है कि दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है हमारी फिल्म का, तो 8 मई को यह फिल्म आ रही है। फिल्म मोला लव होगे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी।

सह संपादक, कंचन यादव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज