शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा अभनपुर में दसवीं बोर्ड में 94.66प्रतिशत रिजल्ट से थानेश्वरी साहू ने मारी बाजी

अभनपुर: शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा अभनपुर का दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 60 बच्चों की दर्ज संख्या में 23 बच्चे प्रथम श्रेणी में रहे,25 बच्चे द्वितीय श्रेणी में तथा एक बच्चा तृतीय श्रेणी में,कुल मिलाकर 49 बच्चे उत्तीर्ण हुए। कुमारी थानेश्वरी साहू 94.66% के साथ पूरी कक्षा में प्रथम, कुमारी पूजा सिन्हा 86.66% के साथ द्वितीय तथा कुमारी योगिता सिन्हा 85.66% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर समिति के सदस्यों व विद्यालय प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल सहित शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

और जैसा कि प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरुक करने के लिए प्रति वर्ष शिक्षा सत्र के प्रारंभ में घोषणा कर प्रोत्साहित करती आई हैं कि जो बच्चा राज्य स्तर के टॉप टेन में अपना स्थान बनाएगा उसकी ग्यारहवीं और बारहवीं की शिक्षा का पूरा खर्च भारती अग्रवाल उठाएंगी और आगे की पढ़ाई में भी आवश्यकता होगी तो हर संभव मदद करेंगी। राज्य स्तर की मेरिट में किसी ने अपना स्थान नहीं बनाया परन्तु थानेश्वरी साहू ने पूरी कोशिश की थी तभी उसने स्कूल में 94.66% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया है इसीलिए प्राचार्य डॉ भारती अग्रवाल ने उसकी ग्यारहवीं की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने की बात कही है। ज्ञात हो कि प्राचार्य महोदया वर्षों से ऐसे बच्चों को जिनके पारिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं ऐसे अनेकों बच्चों को आर्थिक मदद प्रदान कर शिक्षा हेतु प्रेरित करती आ रही हैं।