मिडिल ईस्ट तनाव की तपिश: 4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रायपुर में पारा 104 के पार

मिडिल ईस्ट तनाव की तपिश: 4 दिन में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रायपुर में पारा 104 के पार

रायपुर : इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उबाल का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने महज पांच दिनों के भीतर लगातार दूसरी बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतों में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इससे पहले बीते 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब आने वाले दिनों में ईंधन के और भी महंगे होने की आशंका जताई जा रही है।

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 104.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है, जबकि बिलासपुर में 67 पैसे की बढ़ोतरी के साथ यह 104.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश के अन्य महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल अब 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के दाम बढ़कर 107.55 रुपये और डीजल की कीमत 94.05 रुपये प्रति लीटर के स्तर को छू चुकी है, जिससे मालभाड़ा और आम आवाजाही बेहद खर्चीली हो गई है।

संपादक, प्रेम प्रकाश साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज