डांस मैनिया सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले रहा सुपरहिट, रीवा में दिखा टैलेंट, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का शानदार संगम

रीवा में प्रतिभाओं का सबसे बड़ा मंच बन चुका “डांस मैनिया सीजन 17” का ग्रैंड फिनाले बेहद शानदार, भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेगा इवेंट में रीवा सहित पूरे मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों ने हिस्सा लिया। डांस, मॉडलिंग और मम्मी स्पेशल कैटेगरी में प्रतिभागियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया और पूरे ऑडिटोरियम को तालियों की गूंज से भर दिया।
कार्यक्रम में आकर्षक रैंप वॉक, शानदार डांस परफॉर्मेंस और बेहतरीन मंच सज्जा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दर्शकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ शो का भरपूर आनंद लिया।
इस भव्य आयोजन में निर्णायक की भूमिका में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सादिक राजा, डांसर एवं कोरियोग्राफर शांतनु अखंड, अभिनेता एवं मॉडल रीत सिंह तथा डांसर एवं परफॉर्मर ऋतिक कटारिया मौजूद रहे। सभी जजों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, टैलेंट और मेहनत की जमकर सराहना की।
शो की सफलता में शो डायरेक्टर वैष्णवी तिवारी एवं फैशन कोरियोग्राफर नेहा सेहजादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं आयोजक कुशल सर और आरव श्रीवास्तव ने अपनी पूरी टीम के साथ आयोजन को यादगार बनाने में विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम मेंबर्स आरती कुशवाहा एवं नीलिमा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन में भरपूर मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। वहीं प्रतिभा मिश्रा, ज्योति पटेल, मीना दीक्षित, रिचा शुक्ला सहित अन्य सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के एंकर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने अपनी शानदार एंकरिंग और मनोरंजक अंदाज से पूरे शो में दर्शकों को बांधे रखा और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनोज इंदुलकर, गुरमीत सिंह मंगू, राजन वर्मा, एडवोकेट रितेश गुप्ता, पप्पू कनोजिया, निर्मला बहन जी, अविराज जी, पवन शुक्ला, उमेश कुमार सेन, आदर्श पटेल, पवन तिवारी, डॉ. अखिलेश पटेल, डॉ. छमा पटेल, डॉ. सोनल कुंदर एवं डॉ. पद्मा शुक्ला विशेष रूप से शामिल रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मान स्वरूप चांदी का सिक्का, आकर्षक शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। वहीं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सहभागिता के लिए शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने लायक था।
अंत में आयोजक कुशल सर एवं आरव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, जजों, टीम मेंबर्स, प्रतिभागियों, अभिभावकों और दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी ऐसे भव्य आयोजनों के माध्यम से नई प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाता रहेगा।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज