कांकेर पुलिस की ‘पुना परियान’ मुहिम: महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को सिखाए सुरक्षा, यातायात और साइबर सजगता के पाठ
उत्तर बस्तर कांकेर : महिला रक्षा टीम द्वारा “पुना परियान (नई उड़ान)” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को यातायात, साइबर सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।
????बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध एवं मानव तस्करी के बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
????अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर महिलाओं एवं छात्राओं को ऑनलाइन शिकायत प्रक्रिया से कराया गया अवगत।
????कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य रहे उपस्थित।
????पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में, सुश्री प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम कांकेर द्वारा जिले में संचालित जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत “पुना परियान" (नई उड़ान) कार्यक्रम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
????छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, मानव तस्करी, बाल अपराध एवं महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
????इसके अतिरिक्त टीम द्वारा बच्चों एवं युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, ओटीपी शेयर करने के नुकसान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
???? कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न का विरोध करने तथा पुलिस से निर्भीक होकर संपर्क करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
???? महिला सुरक्षा एवं त्वरित सहायता के उद्देश्य से अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के दौरान 42 छात्र-छात्राओं द्वारा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। टीम द्वारा ऐप के उपयोग, आपातकालीन सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं इसके लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
???? कांकेर पुलिस की अपील :
कांकेर पुलिस द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, नशे से दूर रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
☎️ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर :
???? महिला हेल्पलाइन – 94791-55925
???? आपातकालीन सेवा – 112
???? साइबर हेल्पलाइन – 1930