शशिकांत साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में संगठन विस्तार और युवाओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। शशिकांत साहू को उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठों का मिला आशीर्वाद और विश्वास
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की विशेष अनुशंसा और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई है। शशिकांत साहू की कार्यक्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर युवाओं को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाज में हर्ष की लहर
शशिकांत साहू के संयोजक बनने पर प्रदेश भर के स्वजातीय बंधुओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बधाई देने वालों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को छुएगा और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कंचन यादव
सहसंपादक/नारद एक्सप्रेस न्यूज़