बिलासपुर: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी
बिलासपुर: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी
पचपेड़ी (बिलासपुर): छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक सरकारी शिक्षक ने मानवता को कलंकित कर दिया। आरोपी शिक्षक ने दही मांगने के बहाने घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की।
क्या है पूरा मामला? आरोपी की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी रोहित पटेल (50) के रूप में हुई है, जो पचपेड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ है। सोमवार को वह पचपेड़ी स्थित एक किसान के घर पहुंचा और दही मांगने का बहाना बनाकर अंदर चला गया। उस समय घर पर किसान की दो बेटियाँ अकेली थीं।
बहन की हिम्मत से खुला राज घर में घुसते ही आरोपी की नीयत खराब हो गई। उसने छात्रा को कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती और छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसका मुँह दबाने की कोशिश की। इसी बीच, छोटी बहन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के जुटने की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने की कार्रवाई घटना के बाद परिजनों ने थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मयंक श्रीवास्तव
चीफ एडिटर/नारद एक्सप्रेस न्यूज़