ब्रेकिंग न्यूज़: धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़: धमतरी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, ₹2.60 करोड़ का गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

धमतरी। एसपी श्री सूरज सिंह परिहार के निर्देशन और सीएसपी धमतरी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस ने श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर एक पिकअप और स्विफ्ट कार से करीब 491 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे और वाहनों की कुल कीमत ₹2.60 करोड़ से अधिक है। मौके से पुलिस ने नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद शादिक, हिमांशु साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जो जगदलपुर से रायपुर गांजा तस्करी कर रहे थे। पिछले 4 साल में धमतरी पुलिस की यह सबसे बड़ी कामयाबी है।

चीफ एडिटर , मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज