पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने अपराधियों को पाला-पोसा : भाजपा

पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने अपराधियों को पाला-पोसा : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने महादेव बेटिंग एप और स्काई एक्सचेंज मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिरासत में लिए गए कारोबारी विकास गर्ग से रायपुर में हो रही पूछताछ के मद्देनजर दो टूक कहा है कि इस पूरे मामले और गिरफ्तार आरोपी विकास गर्ग का भारतीय जनता पार्टी से कोई सरोकार नहीं है। डॉ. मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने खुद ऐसे आपराधिक तत्वों को प्रश्रय दिया और पाला-पोसा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में जितने भी अपराधी थे, वे सब उन्हीं के समर्थक या सम्पर्क वाले रहे हैं। भाजपा का स्पष्ट नीतिगत स्टैंड है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। विकास गर्ग चाहे जितना भी बड़ा अपराधी हो या महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का कितना भी करीबी सहयोगी क्यों न हो। यदि जाँच में उसके खिलाफ दोष सिद्ध होता है, तो उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि महादेव एप से जुड़ा पैसा हवाला के जरिए विकास गर्ग तक पहुँचता था, जिसकी गहनता से जाँच हो रही है। भाजपा सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति पर काम करती है। ऐसे अपराधियों को जेल भेजने में भाजपा को अत्यंत प्रसन्नता होगी, क्योंकि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

संपादक, प्रेम प्रकाश साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज