सेवा को सलाम! 'आरोग्य शिरोमणि सम्मान' समारोह में 101 से ज्यादा चिकित्सकों का हुआ सम्मान"

रायपुर :- मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाली सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा "धरती के भगवान" कहे जाने वाले चिकित्सकों के सम्मान में भव्य "आरोग्य शिरोमणि सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। समारोह में निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे 101 से भी अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्था द्वारा सभी सम्मानित चिकित्सकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजय सहाय - डायरेक्टर, सहाय अस्पताल, डॉ. प्रतीक धावलिया - ऑर्थोपेडिक सर्जन, रामकृष्ण केयर जॉइंट एंड रिप्लेसमेंट क्लिनिक, डॉ. ज़ावेद परवेज एवं डॉ. प्रतीक पांडे - वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ, IILS अस्पताल, डॉ. ए. सुरेश कुमार - अशोक IVF सेंटर, डॉ. कृष्णकांत साहू - वरिष्ठ हृदयरोग सर्जन, मेकाहारा, स्मिता सिंह - वरिष्ठ समाजसेवी, संस्थापिका - शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एवं डॉ. रूपेन्द्र कवि - डिप्टी सेक्रेटरी उपस्थित रहे।
आयोजन में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों के डॉक्टरों ने भी अपनी उपस्थिति दी, जिनमें झीट, दुर्ग के सरकारी अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों से डॉक्टर शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. रश्मि दुबे - नेत्रम आयुर्वेद, डॉ. विनीता धुर्वे, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. मेघराज साहू, अनामिका गुहा रॉय, निशा यज्ञेश सोनी, डॉ. सुमेधा श्रीवास्तव, डॉ. अपर्णा वर्मा एवं अंकिता पांडेय, पीयूष जैन का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान IILS अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक पांडे ने "नवजात बच्चों में हृदय विकृतियों" विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने दर्शकों के सवालों का जवाब देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विशेष सेवा कार्य हेतु सेवानिवृत्त शिक्षाप्रद निर्मल रिछारिया सर को सम्मानित किया गया
इस आयोजन में स्मिता सिंह,गो सेवक श्याम प्रकाश साहू विशाल मिश्रा, अनामिका गुहा एवं संजना सिंह की विशेष उपस्थिति रही। शकुंतला फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता सिंह ने कहा कि समाज में सेवा भाव रखने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है। ऐसे आयोजन से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम को चिकित्सकों और उपस्थित नागरिकों द्वारा खूब सराहा गया।
संपादक , प्रेम प्रकाश साहू
नारद एक्सप्रेस न्यूज