छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक का सफर:पीएमओ में उप सचिव बनेआईएएस डॉ. रवि मित्तल

छत्तीसगढ़ कैडर के प्रतिभावान आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। साल 2016 बैच के इस अधिकारी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त करने के बाद चिकित्सा क्षेत्र के बजाय प्रशासनिक सेवा के जरिए देश की सेवा करने का संकल्प लिया था।
जशपुर कलेक्टर के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले डॉ. मित्तल की छवि एक अत्यंत शालीन और धरातल पर काम करने वाले संवेदनशील अधिकारी की रही है। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर के दौरान रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद जैसे जिलों में जिला पंचायत सीईओ के रूप में विकास कार्यों को गति दी, वहीं बगीचा में एसडीएम रहते हुए भी वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। अब उनकी विशेषज्ञता और प्रशासनिक अनुभव का लाभ सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को मिलेगा, जो छत्तीसगढ़ के गौरव के लिए एक बड़ी उपलब्धि है
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
चीफ एडिटर, नारद एक्सप्रेस न्यूज