प्रशिक्षु न्यायाधीशों की निष्पक्षता से मजबूत होगा लोकतंत्र: मुख्यमंत्री श्री साय

प्रशिक्षु न्यायाधीशों की निष्पक्षता से मजबूत होगा लोकतंत्र: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों से सौजन्य भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का वह सशक्त स्तंभ है, जिस पर समाज और न्याय व्यवस्था को संतुलित रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की कि वे भविष्य में संवैधानिक मूल्यों, संवेदनशीलता और अटूट निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, ताकि आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

चीफ़ एडिटर/नारद एक्सप्रेस न्यूज