रायपुर में 14-15 मार्च को होगा ‘सिंधियत जो मेला’, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का होगा आयोजन ...

रायपुर : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 14 और 15 मार्च को दो दिवसीय “सिंधियत जो मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सिंधी संस्कृति, समाज सेवा और सामाजिक प्रतिभाओं के सम्मान सहित कई विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की ओर से यह दो दिवसीय सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित आयोजन स्थल पर किया जाएगा।
मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी को सिंधी संस्कृति, भाषा और परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामाजिक गतिविधियां और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर से सिंधी समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
सह संपादक, कंचन यादव
नारद एक्सप्रेस न्यूज