कांकेर में 'डायल 112' सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण ...

कांकेर में 'डायल 112' सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण ...

कांकेर: जिले में जल्द ही शुरू होने जा रही 'डायल 112' आपातकालीन सेवा को प्रभावी बनाने के लिए 11 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट (ERU) में तैनात होने वाले जवानों को आपातकालीन प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और विभागीय प्रोटोकॉल के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

प्रमुख बिंदु:

त्वरित सेवा: डायल 112 के माध्यम से पुलिस, फायर और एम्बुलेंस की सुविधा के लिए नागरिक सीधे कॉल कर सकेंगे।

24/7 सक्रियता: ERU वाहन सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सेंटर (C4) से जुड़कर न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचेंगे। हर शिफ्ट में दो आरक्षकों की तैनाती से 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

मार्गदर्शन: प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू व दिनेश सिन्हा, डीएसपी विंकेश्वरी पिंदे तथा कंट्रोल प्रभारी तेज वर्मा ने कर्मियों को कार्यप्रणाली के बारीकियों से अवगत कराया।

मयंक श्रीवास्तव 

चीफ़ एडिटर/नारद एक्सप्रेस न्यूज