भाटागांव में भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद ...

भाटागांव में भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद ...

रायपुर (भाटागांव): भगवान झूलेलाल जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज भाटागांव में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। इस उपलक्ष्य में तुलसी मेडिकल स्टोर एवं दिनेश गारमेंट्स (भाटागांव) की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सूरज, गौरव, विशाल, सोमेश, कमलेश, अमित और दिशांत का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्व की हार्दिक बधाई दी है।

रिपोर्ट; मयंक श्रीवास्तव

चीफ एडिटर नारद एक्सप्रेस न्यूज