अवैध गैस सिलेंडरों के साथ आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई ...

अवैध गैस सिलेंडरों के साथ आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई ...

रायपुर: राजधानी के खमतराई पुलिस ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन गैस के घरेलू सिलेंडर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 64,000 रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (IPS) के निर्देशों पर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

थाना खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी और आरोपी संजय साव को हिरासत में लिया।

नहीं पेश कर पाया दस्तावेज

जब पुलिस ने संजय साव से सिलेंडरों के संबंध में वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र की मांग की, तो वह कोई भी संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात पुलिस ने आरोपी के पास से 16 नग सिलेंडर जब्त कर लिए।

विधिक कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस (BNSS) के तहत इस्तगासा क्रमांक 03/26 दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अब इस मामले की जानकारी खाद्य विभाग को पत्राचार के माध्यम से देगी ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आरोपी का विवरण:

नाम: संजय साव (पिता: उमेश साव)

उम्र: 30 वर्ष,रावणभाठा 

मयंक श्रीवास्तव 

चीफ़ एडिटर/नारद एक्सप्रेस न्यूज