चोरी की 6 नग दोपहिया वाहन के साथ उडीसा का अंतर्राज्यीय सहित 2 वाहन चोर गिरफ्तार ...
दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 06 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त
रायपुर : दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिटकी एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में विशेष टीम को दिनांक 27.03.26 को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल होटल के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कमलेश साहू एवं संतोष राजपूत उर्फ कालिया होना बताया। मोटर सायकल का दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मोटर सायकल को थाना टिकरापारा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर के अलग - अलग थाना क्षेत्रों से कुल 06 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।
दोनों आरोपियों से जप्त चोरी की 06 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 305 बी.एन.एस., थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/26, थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 123/21 एवं 74/23, थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 94/26 तथा थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 58/26 का अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी चोरी की वाहनों को उडीसा में ले जाकर बिक्री करते थे, जिसके संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 06 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी कमलेश साहू पूर्व में दोपहिया वाहन चोरी तथा आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. कमलेश साहू पिता स्व. बसंत साहू उम्र 39 वर्ष निवासी गंगानगर पाटीदार भवन के पास थाना खमतराई रायपुर।*
*02. संतोष राजपूत उर्फ कालिया पिता स्व. दिलीप राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गुरूमुख पेपर मील बारूद फैक्ट्री के पास थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा। हाल पता - आमासिवनी गोयल अग्रवाल राईस मील के पास थाना मोवा रायपुर।*
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज