हंस ट्रेवल्स के पार्सल से निकला नोटों का जखीरा: 16 लाख कैश बरामद

रायपुर | राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध पार्सल से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह कैश कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स के दफ्तर में दबिश देकर जब्त किया।
छोटे नोटों की शक्ल में थी रकम
पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देशन में की गई इस छापेमारी में तीन सफेद बोरों से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। खास बात यह है कि पूरी रकम छोटे नोटों में थी:
₹20 के नोट: 400 गड्डियां
₹10 के नोट: 800 गड्डियां
कुल राशि: 16 लाख रुपये
इनकम टैक्स विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट
पुलिस ने धारा 106 BNSS के तहत मामला दर्ज कर बरामद राशि को कब्जे में ले लिया है। नकदी के वास्तविक मालिक और इस ट्रांजैक्शन के उद्देश्य का पता लगाने के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ट्रेवल्स संचालक और पार्सल बुक करने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है।
रिर्पोट :मयंक श्रीवास्तव
मुख्य संपादक,नारद एक्सप्रेस न्यूज