परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव होंगे DAC Academy समारोह के मुख्य अतिथि

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव होंगे DAC Academy समारोह के मुख्य अतिथि

राजधानी रायपुर में 24 मई को DAC Academy Achiever Award Ceremony 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम दीन दयाल ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

समारोह में अब तक चयनित एवं क्वालिफाइड विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के करकमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता को सम्मान देना है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे उनके आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

DAC Academy परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने की अपील की है।

सह संपादक, कंचन यादव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज