रायपुर के नन्हें किअंश ने बढ़ाया मान: इंटरनेशनल ग्रीन वॉरियर ओलंपियाड में हासिल की वैश्विक तीसरी रैंक

रायपुर के नन्हें किअंश ने बढ़ाया मान: इंटरनेशनल ग्रीन वॉरियर ओलंपियाड में हासिल की वैश्विक तीसरी रैंक

रायपुर: सरोना स्थित सालासर ग्रीन्स सोसाइटी के 8 वर्षीय छात्र किअंश ओझा साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। किअंश ने 'इंटरनेशनल ग्रीन वॉरियर ओलंपियाड 2025-26' में वर्ल्ड वाइड तीसरी रैंक (Global Rank 3) हासिल कर प्रदेश और शहर को गौरवान्वित किया है।

यह प्रतिष्ठित ओलंपियाड "एसोसिएशन ऑफ इंडियन प्रिंसिपल्स", भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, "क्रेस्ट ओलंपियाड्स" और संयुक्त राष्ट्र (UN) के अंतर्गत कार्यरत "वाटर बैंक फाउंडेशन ट्रस्ट" के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं किअंश:

कक्षा दूसरी के छात्र किअंश की उपलब्धियां यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने हाल ही में:

इंटरनेशनल स्पेल बी विंटर: में 'मेरिट सर्टिफिकेट' प्राप्त किया।

इंटरनेशनल इन्फॉर्मेटिक्स ओलंपियाड: (सिल्वर ज़ोन फाउंडेशन) में 'स्पेशल अचीवमेंट सर्टिफिकेट' अपने नाम किया।

इस शानदार उपलब्धि पर उनके स्कूल के शिक्षकों और सामाजिक पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए किअंश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कंचन यादव 

सह संपादक