पलारी नगर पंचायत में भारी मतों से 16 कमल खिलाएं, विकास की जिम्मेदारी साय सरकार की : डिप्टी सीएम अरुण साव

पलारी नगर पंचायत में भारी मतों से 16 कमल खिलाएं, विकास की जिम्मेदारी साय सरकार की : डिप्टी सीएम अरुण साव

बालोद। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बालोद जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री लखनलाल गुरुपंच एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, नगर के विकास के लिए पलारी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना आवश्यक है। इससे पहले श्री साव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर में आयोजित भव्य बाइक रैली में शामिल हुए। रैली को जनता जर्नादन का व्यापक समर्थन मिला।

श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने पलारी को नगर पंचायत का दर्जा देकर विकास के नए द्वार खोले हैं। अब नगर के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा को विजयी बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पलारी की जनता विकास के लिए सही जन नेता का चयन करेगी। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी श्री लखनलाल गुरुपंच एक अनुभवी, ईमानदार और जनसेवा के लिए समर्पित प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि साय सरकार ने पलारी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है, जिससे नगर में अनेक विकास कार्यों को गति मिलेगी।

श्री साव ने कहा कि पलारी को 6 दिसंबर 2024 को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए, जबकि भाजपा सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है।

 उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, डबल इंजन सरकार प्रदेश में विकास को नई दिशा दे रही है, अब नगर में भी तीसरा इंजन जोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं जनता जर्नादन से अध्यक्ष सहित सभी 15 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पलारी के विकास की पूरी जिम्मेदारी साय सरकार निभाएगी।

इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन जी, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष नीलू शर्मा जी, राकेश यादव जी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद जी, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी,दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रीतपाल बेलचंदन जी, संध्या परगनिहा जी, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू जी, सौरभ लुनिया जी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक, कंचन यादव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज