धमतरी पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाया, पेश की मानवीय पुलिसिंग की मिसाल

धमतरी पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाया, पेश की मानवीय पुलिसिंग की मिसाल

धमतरी: पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जनसेवा और मानवीय पुलिसिंग की एक सराहनीय मिसाल पेश की गई है। थाना अर्जुनी पुलिस ने तीन दिन से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल उसके परिवार से मिलाया।

नियमित पेट्रोलिंग के दौरान अर्जुनी पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामसिंह साहू और आरक्षक संजय ठाकुर को ग्राम अमेठी क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध अवस्था में भटकती हुई मिली। धैर्यपूर्वक पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम दशोदा बाई नेताम (पति खिलावन नेताम) निवासी ग्राम टेकापाल, जिला बालोद बताया।

काफी समझाइश के बाद महिला ने अपने भाई हेम कुमार नेताम के पलारी में रहने की जानकारी दी। अर्जुनी पुलिस ने तत्काल परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। आवश्यक सत्यापन और पहचान के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। तीन दिन बाद महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों ने धमतरी पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज