शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा : सड्डू में 1.5 एकड़ भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा : सड्डू में 1.5 एकड़ भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर श्री नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में आज तहसील रायपुर अंतर्गत ग्राम सड्डू में शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। 

राजस्व पटवारी हल्का नम्बर-44, ग्राम सड्डू स्थित शासकीय घास भूमि खसरा नम्बर 8/1 और 8/2 की 1.5 एकड़ भूमि पर अनावेदक चंद्रशेखर यादव, पिता हीरा सिंह यादव द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। 

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार श्री सौरभ कश्यप, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

संपादक, प्रेम प्रकाश साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज