DAC Achiever’s Award 2026 का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न

DAC Achiever’s Award 2026 का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न

रायपुर : DAC Academy Sainik School, Goswami Sir Classes एवं Sahu Sir Classes द्वारा आयोजित “DAC Achiever’s Award 2026” समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में लगभग 1000 चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, मिलिट्री स्कूल एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर संस्था, अपने परिवार एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।*

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav रहे, जबकि कार्यक्रम के “Guest of Honour” के रूप में परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिक Captain Yogendra Singh Yadav की विशेष उपस्थिति ने पूरे आयोजन को प्रेरणा एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. अमित साहू द्वारा की गई।*

*समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम, लक्ष्य के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।*

*अपने उद्बोधन में Captain Yogendra Singh Yadav ने कहा कि* —

*“सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, समर्पण और निरंतर मेहनत सबसे आवश्यक है। कठिन परिस्थितियों में भी जो विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं, वही जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करते हैं।”*

*वहीं Gajendra Yadav ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि DAC Academy लगातार ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।*

*कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किए गए। पूरे समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के बीच विशेष उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला।*

*संस्था के संचालकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने एवं विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।*

*इस अवसर पर डॉ कविता कुम्भज, पीयूष जैन, डॉ भूमिका तिवारी, रूपेन्द्र साहू, दीपक झा,हर्षा साहू,लक्ष्मण साहू, प्रिय गुप्ता,डॉ एस लक्ष्मी बघेल, डॉ आरती साठे ,डॉ रात्रि लहरी ,हरदीप कौर औलख ,गीता वर्मा , डॉ श्रद्धा निर्मलकर,राहुल कुम्भज, वैभव गुप्ता, डॉ ऊषा मिश्रा,शारदा श्राफ जी एवं सार्थक जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।*

सह संपादक, कंचन यादव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज