कांकेर में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल से 3 टिफिन IED बरामद
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम हिदूर के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान 3 टिफिन IED बरामद किए गए।
जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 3-3 किलो वजनी तीन IED मिले। बरामद विस्फोटकों को मौके पर ही बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।
फिलहाल क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज