रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026 एवं फ्रेशर्स-फेयरवेल पार्टी का आयोजन 7 जून को

रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026 एवं फ्रेशर्स-फेयरवेल पार्टी का आयोजन 7 जून को

रायपुर। BIT–BYTE INFO TECH (Computer Institute) द्वारा संस्था के 9 वर्षों की सफल उपलब्धियों के उपलक्ष्य में "रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026" एवं Students Fresher & Farewell Party का भव्य आयोजन 07 जून 2026 को सुबह 10:30 बजे रेलवे इंस्टिट्यूट, W.R.S. कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, समाज सेवा, मानव कल्याण, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज हित में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है। आयोजन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कविता कुंभज, संस्थापक, निदेशक एवं सीईओ, पारास ग्रुप, कमलेश जैन, इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, चांपा तथा रिंकी यादव, संरक्षक, चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगी।

संस्था की डायरेक्टर प्रिया गुप्ता एवं संरक्षक रिंकी यादव ने सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

सह संपादक, कंचन यादव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज