छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट: गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर : मौसम विभाग रायपुर ने राज्य के लिए 'डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट' जारी किया है। आज, 11 जून 2026 की शाम को कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। यह चेतावनी आज रात 8:40 बजे तक प्रभावी रहेगी।
सह संपादक , कंचन यादव
नारद एक्सप्रेस न्यूज