सूरजपुर और जशपुर के विकास के लिए 1.14 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

सूरजपुर और जशपुर के विकास के लिए 1.14 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

रायपुर, 12 जून 2026: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने सूरजपुर और जशपुर जिलों के लिए कुल 1 करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपए के कार्यों को हरी झंडी दे दी है।

जारी आदेश के तहत विकास कार्यों का विवरण इस प्रकार है:

सूरजपुर (नगर पंचायत प्रतापपुर): यहाँ कुल 34.10 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 23 लाख 77 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-9 में भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए 10 लाख 33 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे।

जशपुर (जशपुर नगर पालिका): चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से 80 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हॉल का जीर्णोद्धार (रिनोवेशन) किया जाएगा।

डिप्टी सीएम श्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इन्हें तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

संपादक, प्रेम प्रकाश साहू 

नारद एक्सप्रेस न्यूज