नाला सफाई ठेकेदार एवं सफाई कामगार स्थल पर अनुपस्थित मिले, इसे लेकर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने व्यक्त की गहन नाराजगी

रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत जब्बार नाला, चंडी नगर नाला, श्रीराम मंदिर व्हीआईपी रोड नाला में बारिश पूर्व सफाई अभियान का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती सावित्री धीवर, श्री मोहन साहू, श्री देवदत्त द्विवेदी, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, श्री उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में किया। अधिकारियों ने बताया कि एक बार इन नालो की बारिश पूर्व सफाई करवायी गयी है। इस पर स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने बारिश के पूर्व एक बार और दूसरे राउंड में इन नालो की व्यवस्थित सफाई करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर को निरीक्षण के दौरान दिये।
स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 9 जोन कमिश्नर के समक्ष बारिश पूर्व नाला सफाई के निरीक्षण में संबंधित अनुबंधित नाला सफाई ठेकेदार एवं ठेका सफाई कामगारो की उपस्थिति पर गहन नारागजी व्यक्त की।
संपादक, प्रेम प्रकाश साहू
नारद एक्सप्रेस न्यूज