नाबालिग को ढाल बनाकर गांजा तस्करी! रायपुर पुलिस ने पति-पत्नी समेत 3 को दबोचा, 15 किलो गांजा जब्त

रायपुर : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास से एक पति-पत्नी और एक नाबालिग बालिका को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15.431 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दंपति ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए एक नाबालिग बालिका को अपने परिवार का सदस्य बताकर साथ रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा और जबलपुर से जुड़े हंसराज और सोनिया गुज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज