रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की जांच, 2 जगह मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की जांच, 2 जगह मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

रायपुर। शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 स्पा सेंटरों में एक साथ जांच अभियान चलाया। पुलिस की 15 टीमों में 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल एवं नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में कार्रवाई की गई। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर एवं पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमों ने स्पा सेंटरों के रजिस्टर, CCTV, कर्मचारियों के दस्तावेज और पुलिस वेरिफिकेशन सहित अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की।

जांच के दौरान डीडी नगर थाना क्षेत्र के एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने पर मैनेजर एवं कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर स्पा संचालकों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज