अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी मोहम्मद अमीरुद्दीन उर्फ जीशान (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद अमीरुद्दीन उर्फ जीशान, निवासी नेहरू नगर, चांदनी चौक, रायपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज