फरार आरोपियों की धरपकड़ में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता — तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आदतन बदमाशों, अड्डेबाजों, संदिग्धों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तरकेश्वर पटेल के निर्देश पर एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक थाना क्षेत्र में विभिन्न प्रभावी कार्रवाई की गई।
*फरार आरोपियों की धरपकड़*
अभियान के दौरान आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में *अपराध क्रमांक 298/2026, धारा 109, 35 BNS के प्रकरण में फरार आरोपी शेख इमरोज़ पिता शेख अनवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बैजनाथपारा, अखाड़ा के पास, मारकास चाय के पीछे, रायपुर* को गिरफ्तार किया गया। आरोपी चाकूबाजी के प्रकरण में फरार चल रहा था।
इसी प्रकार *अपराध क्रमांक 312/2026, धारा 296, 115, 351, 239, 135 BNS के प्रकरण में फरार आरोपी सुबे सागर पिता स्वर्गीय सुरेंद्र सागर, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कालीबाड़ी, रायपुर तथा संदीप सोनी पिता स्वर्गीय केवू सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी रविंद्र मंच के पीछे, नेहरू नगर, कालीबाड़ी, रायपुर* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*तीन दिवस में कार्रवाई का संक्षिप्त आंकड़ा*
दिनांक 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक थाना सिटी कोतवाली द्वारा 10 प्रकरणों में *10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तथा धारा 170(B) BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत 01 प्रकरण में 02 आरोपी तथा कोटपा एक्ट के 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों* के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाए जाने के मामलों में 02 वाहन जब्त किए गए। इस दौरान अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
*नंबरी सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई*
*अपराध क्रमांक 354/2026, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्रवाई करते हुए नानक तनेजा पिता स्वर्गीय गोपाल दास तनेजा, उम्र 44 वर्ष, निवासी गली नंबर 3, तेलीबांधा, रायपुर एवं घनश्याम शर्मा पिता स्वर्गीय गुप्तेश्वर शर्मा, उम्र 49 वर्ष, निवासी पचपेड़ी नाका, शर्मा आरा मिल के पीछे, रायपुर* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*फरार आरोपियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई*
रायपुर पुलिस द्वारा आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की लगातार तलाश कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से चाकूबाजी, अवैध हथियार, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज