रायपुर: प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर 'प्रसूति सम्मान' एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित; 26 एकल माताएं सम्मानित
रायपुर, छत्तीसगढ़।राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में शनिवार, 16 मई 2026 को 'प्रत्युषा फाउंडेशन' द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य "प्रसूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह" का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज की ऐसी कर्मठ मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीवन के कठिन संघर्षों का सामना करते हुए मिसाल कायम की है।
26 संघर्षशील माताओं का हुआ सम्मान
प्रत्युषा फाउंडेशन की फाउंडर अध्यक्ष श्रीमती प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष ऐसी 26 माताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पति के अवसान के बाद एकाकी (एकल) रूप से अपने बच्चों और परिवार के पालन-पोषण का संपूर्ण दायित्व पूरी निष्ठा से निभाया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और अतिथियों का स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कु. अदिति दास गुप्ता द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के मंगलाचरण पर मनमोहक भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत जीवंत पौधों से किया गया।
मुख्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा उपस्थित थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में:
-
डॉ. रश्मि चावरे (होम्योपैथिक चिकित्सक)
-
कुसुम ताई दाबके लॉ कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रीति सतपति
-
सुश्री जी. पुष्पा (सामाजिक नेत्री)
-
श्री अरविंद ओझा (शपथ अधिकारी) शामिल रहे।
ये मातृशक्तियां हुईं सम्मानित
समारोह में जिन 26 उत्कृष्ट माताओं को 'प्रसूति सम्मान' से नवाजा गया, उनमें प्रमुख रूप से डॉ. आरती साठे, अनीता गजबिए, अनुराधा श्रीवास्तव, अंबेश्वरी राठौर, सुरभि वर्मा, पुष्पा दुबे, ममता जोशी, नित्य कला, रेखा वर्मा, खुशबू शर्मा, तिलोत्तमा प्रधान, रेखा बंकर, कंचन पंजवानी, विजय यादव, पूर्णिमा मिश्रा, गीता वर्मा, अंजिता लाल, प्रवीण बोरकर, संगीता दुबे, विद्या बागडे, वीणा राव, लता टंडन, आशा देवी, दुर्गा साहू और माधुरी शुक्ला शामिल हैं।
16 नए सदस्यों ने ली पद की शपथ
सम्मान समारोह के उपरांत संस्था के कुनबे का विस्तार करते हुए 16 नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ अधिकारी श्री अरविंद ओझा की उपस्थिति में इन सदस्यों ने दायित्व संभाला:
-
संरक्षक: पद्मा शर्मा
-
सलाहकार (विधि): डॉ. भवानी प्रधान, लकी दुबे, पुष्पा साहू, जी. पुष्पा, सोनल राजेश शर्मा
-
कार्यकारिणी अध्यक्ष: सुमन पांडे
-
उपाध्यक्ष: संस्कृत अर्चना बोरा, विद्या भट्ट
-
पदाधिकारी व सदस्य: भारती जादवानी, संगीता साहू, रितु प्रजापति (सहकोषाध्यक्ष), शशि यादव (कोषाध्यक्ष), रंजीत मिश्रा (सहसचिव), लक्ष्मी जिल्लारे, कंचन सहगल, भारती चांदनी, मेरी, प्रीति रानी तिवारी, निशा दास गुप्ता और आयुष मिश्रा।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस सफल आयोजन में संस्था के संरक्षक गुणा निधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा (अध्यक्ष, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज), डॉ. सुनील ओझा (सीईओ, एसके केयर हॉस्पिटल), सीमा कांटकार (अध्यक्ष, शुभारंभ फाउंडेशन), वैभव गुप्ता (रिपोर्टर, BGN 24 न्यूज), नलीनी गजबिए, समर्थ मिश्रा एवं रिद्धिमा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
कंचन यादव
सहसंपादक/नारद एक्सप्रेस न्यूज़