मानवता की मिसाल: शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा में सफाई कर्मी का जन्मदिन उल्लासपूर्वक मनाया गया

मानवता की मिसाल: शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा में सफाई कर्मी का जन्मदिन उल्लासपूर्वक मनाया गया

अभनपुर। 'आओ खुशियां बांटें' अभियान की प्रेरणादायी कड़ी में शासकीय हाई स्कूल गोंडपारा (अभनपुर) में एक अनूठी और भावुक पहल देखने को मिली। विद्यालय परिवार द्वारा गैर-शैक्षणिक स्टाफ और स्वच्छता कर्मी श्रीमती दामिनी साहू का जन्मदिवस अत्यंत आत्मीयता और सम्मान के साथ मनाया गया।

सम्मान और आत्मीयता का संगम दिनांक 13 मार्च 2026 को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय की साफ-सफाई और देखरेख का जिम्मा संभालने वाली सेवा कर्मी दामिनी साहू के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक वृंद और संकुल शैक्षिक समन्वयक की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर और उपहार भेंट कर इस दिन को यादगार बनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों, जिनके बीच वे 'दीदी' के नाम से लोकप्रिय हैं, उन्होंने भी उत्साहपूर्वक अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भावुक क्षण और संदेश अपने कार्यस्थल पर इस प्रकार का सम्मान पाकर दामिनी साहू अत्यंत भावुक हो गईं। खुशियों से सराबोर उनकी नम आंखें विद्यालय परिवार के प्रति उनके लगाव को बयां कर रही थीं।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा:

"हमारे विद्यालय में स्टाफ के प्रत्येक सदस्य का जन्मदिन मनाना एक परंपरा है। हम मानते हैं कि हर कर्मचारी संस्थान के परिवार का अभिन्न हिस्सा है। दामिनी की सेवा और समर्पण हमारे लिए अनमोल है।"

संस्था के सभी सदस्यों ने उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस पहल ने न केवल समाज में समानता का संदेश दिया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं।

कंचन यादव 

सहसंपादक/नारद एक्स्प्रेस न्यूज