युवा नेतृत्व को कमान: सीए प्रवीण साहू भाजपा के प्रदेश सह-संयोजक (मीडिया) नियुक्त
#BJPChhattisgarh#PoliticalNews #MediaCell #ChhattisgarhPolitics #NewAppointment #YuvaShakti #RaipurNews

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन में ऊर्जा और पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस कड़ी में युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) प्रवीण साहू को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए 'प्रदेश सह-संयोजक (मीडिया)' नियुक्त किया गया है।
प्रवीण साहू की नियुक्ति उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। इस नई जिम्मेदारी के साथ वे प्रदेश स्तर पर पार्टी की मीडिया रणनीति और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन का विस्तार और प्रमुख नियुक्तियां भाजपा ने मीडिया विभाग को विस्तार देते हुए कई अनुभवी चेहरों को भी नई जिम्मेदारी दी है। नियुक्तियों की सूची में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
-
प्रदेश सह-संयोजक: गोविंदा गुप्ता एवं राहुल राय।
-
प्रदेश प्रवक्ता: गौरी शंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रवींद्र सिंह, वैभव बैस, तौकीर रजा और उमेश घोरमोड़े।
-
मीडिया पैनेलिस्ट: विभिन्न विषयों पर पार्टी का पक्ष रखने हेतु राजू नेताम, गोपाल बिष्ट, दयावंत धर बांधे, अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पाण्डेय, वात्सल्य मूर्ति, गंधर्व पाण्डेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को पैनल में शामिल किया गया है।
शुभकामनाओं का तांता सीए प्रवीण साहू की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर उनके मित्रों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी है। समर्थकों का मानना है कि एक पेशेवर युवा के मीडिया विभाग में आने से पार्टी की बातों को जनता तक पहुँचाने में नया दृष्टिकोण मिलेगा।
प्रेमप्रकाश साहू
संपादक/नारद एक्सप्रेस न्यूज