अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राजीव भवन में महिला पत्रकारों का सम्मान
रायपुर:आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय अवसर पर राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'राजीव भवन' में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें शहर की सभी महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली नारद एक्सप्रेस न्यूज की सह-संपादक कंचन यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़)
दीपक बैज (प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष)
अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी।
नारी शक्ति का हुआ अभिनंदन
समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कंचन यादव सहित उपस्थित अन्य महिला पत्रकारों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को आईना दिखाने में महिला पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में भी महिला पत्रकार जिस निष्पक्षता के साथ कार्य कर रही है यह सभी के लिए प्रेरणादायक है।
उत्साहजनक रहा माहौल
इस अवसर पर भारी संख्या में महिला पत्रकार और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला पत्रकारों इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।
"नारी केवल समाज का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज की मार्गदर्शक है।" — इस संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
चीफ एडिटर, नारद एक्सप्रेस न्यूज