सिविल लाइन क्षेत्र से एक्टिवा चोरी करने वाला तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वाहन बरामद

आरोपी थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर, पूर्व में कई मामलों में रह चुका है जेल निरूद्ध एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

सिविल लाइन क्षेत्र से एक्टिवा चोरी करने वाला तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वाहन बरामद

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने थाना तेलीबांधा के हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है।

घटना और पुलिस कार्रवाई

  • शिकायत: प्रार्थी चंद्रकिशोर अग्रहरि ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 सितंबर 2026 को नेचुरल आइसक्रीम दुकान के पास खड़ी उनकी एक्टिवा (क्रमांक CG 04 LN 4699) चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया था।

  • तकनीकी सुराग व सीसीटीवी: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

  • गिरफ्तारी: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध इकबाल खान उर्फ मोनू को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया।

बरामदगी और आरोपी का विवरण

  • जप्त मशरूका: आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग 30,000/- रुपये) जप्त की गई है।

  • आपराधिक रिकॉर्ड: गिरफ्तार आरोपी इकबाल खान थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में आर्म्स एक्ट के 4 मामलों सहित मारपीट, बलवा और प्रतिबंधात्मक धाराओं के लगभग 10 प्रकरण पहले से दर्ज हैं और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

  • आरोपी का नाम: इकबाल खान उर्फ मोनू (पिता स्व. नजीर खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी मौलीमारा मंदिर के पास, मौलीपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर)।

मुख्यसंपादक/मयंक श्रीवास्तव