IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच महामुकाबले से आज होगा 19वें सीजन का आगाज

IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच महामुकाबले से आज होगा 19वें सीजन का आगाज

बेंगलुरु: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का समय और स्थान

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 7:00 बजे मैदान पर उतरेंगे। बेंगलुरु का यह होम ग्राउंड अपनी छोटी बाउंड्री और रनों की बारिश के लिए जाना जाता है।

पिछले सीजन का लेखा-जोखा

  • RCB: पिछला सीजन बेंगलुरु के लिए ऐतिहासिक रहा, जहाँ उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। आज टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी।

  • SRH: हैदराबाद के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था, जहाँ टीम छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।

आंकड़ों की बाजी (Head-to-Head)

इतिहास में अब तक दोनों टीमें 25 बार आमने-सामने आई हैं:

  • हैदराबाद का दबदबा: SRH ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है।

  • बेंगलुरु की चुनौती: RCB को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है।

  • चिन्नास्वामी में रिकॉर्ड: बेंगलुरु के इस मैदान पर दोनों के बीच 8 मैच हुए हैं, जिनमें RCB ने 5 और SRH ने 3 बार बाजी मारी है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी और जयदेव उनादकट।

कंचन यादव 

सहसंपादक/नारद एक्स्प्रेस न्यूज