गरियाबंद में हीरा तस्करी का भंडाफोड़: ₹4.5 लाख के 09 नग हीरों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद में हीरा तस्करी का भंडाफोड़: ₹4.5 लाख के 09 नग हीरों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मैनपुर (गरियाबंद)।गरियाबंद पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना मैनपुर और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 9 नग बेशकीमती हीरे जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4,50,000 रुपये (साढ़े चार लाख रुपये) बताई जा रही है।
ग्राहकों की तलाश में थे तस्कर
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से हीरे बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मैनपुर और स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से जाल बिछाकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 09 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज (हीरे) बरामद हुए।


गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. भानुमति यादव (उम्र 38 वर्ष), पति: घासीराम यादव – निवासी: ग्राम मोहंदा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद।
2. कुशल नेताम (उम्र 25 वर्ष), पिता: दलगंजन नेताम – निवासी: ग्राम पीपल कन्हार, थाना पीपरछेड़ी, जिला गरियाबंद।
3. अर्जुन पाण्डे (उम्र 51 वर्ष), पिता: लैबानो पाण्डे – निवासी: बेगरपारा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद।
जब्त सामग्री


* 09 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य हीरे (अनुमानित मूल्य: ₹4,50,000)
* पुलिस की अपील: गरियाबंद पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उत्खनन और खनिज तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मयंक श्रीवास्तव 
चीफ एडिटर/नारद एक्सप्रेस न्यूज़