छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 30 पुलिसकर्मियों का तबादला

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 30 पुलिसकर्मियों का तबादला

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से आज एक बड़ा फेरबदल किया है। जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 30 पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के माध्यम से पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और कानून व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया गया है। विभाग द्वारा किए गए इस फेरबदल में निरीक्षक और उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

मयंक श्रीवास्तव 

मुख्य संपादक/नारद एक्सप्रेस न्यूज