छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ-साथ अधिकारियों के स्वैच्छिक आवेदनों के आधार पर किया गया है।
इस थोक तबादले के बाद प्रदेश के कई जिलों में राजस्व अधिकारियों के प्रभार और पदस्थापना स्थल बदल गए हैं।



इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां:
-
उमेश कुमार कुशवाहा: रायगढ़ जिला
-
शिवम पांडेय: दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा)
-
कमलावती सिंह: जांजगीर-चांपा
-
पूनम रात्रे तिग्गा: कोरबा जिला
-
रूपेश कुमार मरकाम: उत्तर बस्तर (कांकेर)
-
अमन चतुर्वेदी: सरगुजा से स्थानांतरित कर बेमेतरा पदस्थ किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा किए गए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को जिलों में कामकाज में तेजी लाने, नामांतरण व सीमांकन जैसे लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानांतरण सूची जारी होने के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
संपादक/नारद एक्स्प्रेस न्यूज