नया रायपुर में 11 से 14 मार्च तक लगेगा आईकॉनिक एक्सपो 2026, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन मशीनों की होगी प्रदर्शनी ...

नया रायपुर में 11 से 14 मार्च तक लगेगा आईकॉनिक एक्सपो 2026, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन मशीनों की होगी प्रदर्शनी ...

रायपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर, छत्तीसगढ़ में खनन और निर्माण क्षेत्र में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों और मशीनों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 14 मार्च 2026 तक नया रायपुर स्थित Dr. Shyama Prasad Mukherjee International Convention Centre में आईकॉनिक एक्सपो 2026 (ICONEQ 2026) आयोजित किया जाएगा।

इंडियन माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन (IMCA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आईकॉनिक एक्सपो के प्रभारी Abhishek Kumar Pandey ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी एक्सपो को सफल बनाने के उद्देश्य से देशभर के माइनिंग और कंस्ट्रक्शन उद्योग से जुड़े निर्माता अपने अत्याधुनिक उपकरणों और मशीनों का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में उद्योग से जुड़े सभी विक्रेताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की मशीनें और उपकरण देखने का अवसर मिलेगा। इनमें बैकहो लोडर, एक्सकैवेटर, रॉक ब्रेकर, वाइब्रो रीपर, लोडर, ट्रक, क्रेन, स्टोन क्रशर, रबर पार्ट्स, स्पेयर पार्ट्स और मशीनों के अन्य आवश्यक उपकरणों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

आईकॉनिक एक्सपो 2026 में भाग लेने वाले विक्रेताओं और खरीदारों को मशीनों और उपकरणों की खरीद पर विशेष छूट भी दी जाएगी।

अभिषेक कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस बार दुर्ग जिले में विकसित एक नए उपकरण ‘वाइब्रो रीपर’ को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो खदानों में ब्लास्टिंग के विकल्प के रूप में एक नई तकनीक प्रस्तुत करता है।

ICONEQ 2026 एक्सपो में इस वर्ष भी आईआईटी के राष्ट्रीय स्तर के खनन विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिनका अनुभव और मार्गदर्शन उद्योग से जुड़े खरीदारों और विक्रेताओं के लिए उपयोगी साबित होगा।

वहीं, जॉइंट सेक्रेटरी Gagan Mishra ने बताया कि इस बार Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises (MSME), भारत सरकार से मान्यता मिलने के बाद ICONEQ 2026 में सभी प्रदर्शकों को उनके वर्ग के अनुसार 80 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इससे अधिक से अधिक एक्ज़िबिटर्स के भाग लेने की संभावना है और विजिटर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

सह संपादक, कंचन यादव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज