रायपुर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, 22 इंस्पेक्टरों की बदली जगहें; इन्हें मिली ये नई जिम्मेदारी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल चुकी है और रायपुर पुलिस विभाग से बड़े स्तर पर, 22 इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ है. इस तबादले का उद्देश्य है कि पुलिस डिपार्टमेंट में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता से काम चल सके. ट्रास्फर लिस्ट में कई निरीक्षकों के नाम सामने आए हैं जिन्हें रायपुर से छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में ट्रासंफर किया गया है.
22 निरीक्षकों का तबादला
छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधित मजबूत बनाने और विभिन्न डिपार्टमेंट में नई एनर्जी लाने के लिए रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है. इस ट्रांसफर लिस्ट में 22 निरीक्षकों का नाम सामने आया है जिन्हें अब दूसरे जिलों की जिम्मेदारी संभालने को मिलेगी. थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए ये आदेश रायपुर पुलिस कमिश्नरेट डॉ संजीव शुक्ला द्वारा जारी किया गया था. आज ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 22 निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है.
चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज