एसएसपी रायगढ़ ने ली समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और 'ऑपरेशन तलाश' पर जोर

एसएसपी रायगढ़ ने ली समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण और 'ऑपरेशन तलाश' पर जोर

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने हेतु 'विजुअल पुलिसिंग' पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

ऑपरेशन तलाश: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दूसरे राज्यों में भेजने के निर्देश दिए गए।

नशे पर प्रहार: 'ऑपरेशन आघात' के तहत ओडिशा से होने वाली गांजा तस्करी और ढाबों में अवैध शराब की बिक्री पर सख्त रोक लगाने को कहा गया।

कड़ी निगरानी: धर्मकांटा की आड़ में कबाड़ के अवैध कारोबार और ऑनलाइन सट्टे (ऑपरेशन अंकुश) पर पैनी नजर रखने के निर्देश मिले।

सामुदायिक पुलिसिंग: महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और यातायात जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही बदमाशों का श्रेणीबद्ध सत्यापन करने को कहा गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा और पुलिसिंग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव,

मुख्य संपादक,नारद एक्सप्रेस न्यूज