तुलसी कौशिक ने दी रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख

तुलसी कौशिक ने दी रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख

रायपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा के रायपुर स्थित शासकीय आवास पर आज श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

इस दुखद घड़ी में भाजपा नेता तुलसी कौशिक भी उनके निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

तुलसी कौशिक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि रूपनारायण सिन्हा जी का असमय जाना संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज