धमतरी पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट, 10 आरोपी गिरफ्तार; एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

धमतरी पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट, 10 आरोपी गिरफ्तार; एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

धमतरी पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट, 10 आरोपी गिरफ्तार; एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

धमतरी: जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा एक बड़ा महाअभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री सूरज सिंह परिहार के सख्त निर्देशन में धमतरी पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलेभर के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने आबकारी एक्ट के 10 अलग-अलग मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में महुआ, देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री की नगदी रकम जप्त की है, जिसकी कुल कीमत 14,790 रुपये आंकी गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगरी और कुरूद पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गंभीर मामलों में तीन आरोपियों—अंजू कुमार नेताम (नगरी), धनराज नेताम (नगरी) और खुबलाल निषाद (कुरूद) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन तीनों के पास से भारी मात्रा में कच्ची महुआ और देशी शराब जप्त कर इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, जिले के भखारा, मगरलोड, सिहावा थानों तथा करेलीबड़ी और बिरेझर चौकियों द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34(1)ख और 34(ए) के तहत 07 अलग-अलग प्रकरणों में 07 अन्य आरोपियों को दबोचा गया। इनमें भरतराम साहू, प्रकाश पटेल, योगेश कुर्रे, चन्द्रकुमार कमार, जीवन मरकाम, पंकज कुमार गुप्ता और मुकेश कुमार मानिकपुरी शामिल हैं। एसपी श्री सूरज सिंह परिहार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और धमतरी पुलिस का यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव 

नारद एक्सप्रेस न्यूज