महासमुंद की होनहार बेटी कृतिका बाफना ने बढ़ाया मान, नौकरी के साथ तैयारी कर हासिल किया IIM लखनऊ में प्रवेश

महासमुंद : जैन समाज की गौरव कु. कृतिका बाफना ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और कठिन परिश्रम से एक बड़ी सफलता हासिल की है। एनआईटी सूरत (SVNIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, कृतिका ने अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाते हुए देश की सबसे कठिन प्रबंधन परीक्षाओं में से एक को उत्तीर्ण किया है। अब उनका चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान, आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) के लिए हुआ है।
श्री गौतम चंद जी व श्रीमती सुशीला देवी बाफना की सुपौत्री तथा श्री अजय जी व श्रीमती सरल जी बाफना की सुपुत्री कृतिका की यह उपलब्धि समाज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और हौसला हो, तो कार्यक्षेत्र की व्यस्तताओं के बीच भी बड़े से बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है। कृतिका की इस शानदार और स्वर्णिम सफलता पर सकल जैन श्री संघ, महासमुन्द सहित पूरे क्षेत्र ने उनके माता-पिता, दादा-दादी और संपूर्ण बाफना परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
चीफ एडिटर:मयंक श्रीवास्तव
नारद एक्सप्रेस न्यूज