अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शेख मस्युद्दीन उर्फ बिट्टू एवं निखिल चंदेल पुलिस की गिरफ्त में* ...

अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शेख मस्युद्दीन उर्फ बिट्टू एवं निखिल चंदेल पुलिस की गिरफ्त में* ...

रायपुर : पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के *कड़े निर्देशों के अनुपालन* में शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर *पूर्णतः अंकुश लगाने* हेतु थाना क्षेत्रों में *सघन पेट्रोलिंग* की जा रही है। अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आमजन को आतंकित करने वाले *असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस* की नीति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

*घटना का विवरण:* दिनांक 13.07.2026 को *विश्वस्त मुखबिर* से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड भाठागांव एवं सरजू बांधा तालाब के पास संजय नगर पर एक युवक अवैध रूप से धारदार लोहे का चाकू अपने पास रखा है।

सूचना को *गंभीरता से लेते हुए* थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष संयुक्त 02 अलग अलग टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर *सूझबूझ एवं साहस का परिचय* देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर *कड़ी मशक्कत के बाद* अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर *न्यायिक रिमांड* पर भेजा गया है।

*जप्त मशरूका:* दोनों आरोपी से एक - एक नग धारदार लोहे का चाकू

*गिरफ्तार आरोपी:*  

01.शेख मसीहुद्दीन उर्फ बिट्टू पिता से रहीम उम्र 26 साल पता इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

02.निखिल चंदेल पिता विनोद चंदेल उम्र 19 साल निवासी सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़

*इस सफल कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

*रायपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश: अपराध और अपराधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं।*

चीफ एडिटर, मयंक श्रीवास्तव

नारद एक्सप्रेस न्यूज